धनबाद, फरवरी 20 -- रामकृष्ण परमहंस देव जी का 191वां जन्मोत्सव बैंक मोड़ स्थित रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी में हर्षोल्लास मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार की सुबह मंगल आरती से हुई। इसके बाद भगवान परमहंस देव की पूजा शुरू हुई। भोग प्रसाद निवेदन किया गया। चंडीपाठ एवं हवन हुआ। समिति के सदस्य एवं उनके परिवार ने पूरे अनुष्ठान को बड़े ही भक्ति भाव से संपन्न कराया। इससे पूर्व संस्था के सचिव सुजीत चंद्र मलिक ने भक्तों का स्वागत किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद दिन के 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्ति गीतों की शुरुआत हुई, जिसका नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष डॉ गोपाल चटर्जी एवं डॉ सुजाता चटर्जी ने किया। आयोजकों ने बताया कि एक मार्च रविवार को आश्रम में रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से एशियन द्वारका दास जालान हॉस्पिटल की मदद से लगाया जाएगा। कार्यक्रम सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.