हजारीबाग, मई 15 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि श्री रामकृष्ण सारदा आश्रम विवेकानंद सेंट्रल स्कूल में 2025 ई के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट हुआ। ज्ञात हो की दसवीं की परीक्षा में कुल 253 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें विशेष सिंह 98% लाकर विद्यालय टॉपर बने तथा गणित में 100 में 100 अंक मिले। 26 विद्यार्थियों का 90% से अधिक अंक मिले। अंश यादव विज्ञान में 100 में 100 अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रहे। 12वीं में कुल 223 विद्यार्थी परीक्षा दिए थे, जिसमें सूर्यप्रताप गुप्ता विज्ञान संकाय में 96.8% लाकर विद्यालय टॉपर बने। सूर्यप्रताप गुप्ता को रसायन विज्ञान में 100 में 100 अंक मिले हैं। 15 विद्यार्थियों का 90% से अधिक अंक आए हैं। वाणिज्य संकाय में मनजीत प्रसाद कुशवाहा 95.4% लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किए। कला संकाय में सानिया परवीन 88% लlकर प्...