पिथौरागढ़, मई 25 -- पिथौरागढ़ नगर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का गठन हुआ। बीते रोज विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य व विद्या भारती उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश निरीक्षक धर्म सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पार्षद विजेंद्र सिंह महर, दिनेश कापड़ी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र संसद पदाधिकारियों के चुनाव के लिए पहले प्रत्येक कक्षा से पांच सांसद चुने गए। बाद में चुने गए कुल 55 सांसदों ने मतदान किया। कक्षा बारह के खुशमन दशौनी को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया। उप प्रधानमंत्री रोहिता बोहरा, सेनापति हर्षित जोशी और शिवम पांडेय को उप सेनापति चुना गया। अतिथियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। संचालन महेंद गोबाडी ने किया। यहां विद्यालय के मनोज पंत, पान सिंह खोलिया, रविंद्र बहादुर चंद, भू...