अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित विवेकानंद पार्क में इन दिनों पेड़ों की कटाई का सिलसिला जारी है। पार्क के चारों ओर लगे दशकों पुराने पेड़ों की लगातार छंटाई किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, रोजाना एक वाहन और कुछ कर्मचारी पार्क में पहुंचकर पेड़ों की डालियां काटते हैं। जब लोग वजह पूछते हैं तो कर्मचारी केवल इतना बताते हैं कि वे नगर निगम की ओर से आए हैं। लेकिन आदेश किसका है और कटाई क्यों की जा रही है, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं देता। लोगों ने बताया कि अचानक शुरू हुई पेड़ों की यह कटाई पार्क की हरियाली और वातावरण पर असर डाल रही है। उनका कहना है कि बिना जानकारी दिए इस तरह पेड़ों की छंटाई करना संदिग्ध है। जरूरत से ज्यादा कटाई पर्यावरण को नुकसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.