बिजनौर, जनवरी 14 -- विवेकानन्द जयंती के अवसर पर विकास भवन बिजनौर के सभागार में आयोजित शानदार समारोह में विवेकानंद दिव्य भारती उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद की चार विभूतियों को सम्मानित किया गया। दिव्य भारती द्वारा विवेक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अमित गोयल जनपद को प्रथम विश्वविद्यालय देने, राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पर्व चौधरी व तुषार चौधरी एवं उनके कोच करन सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली विभूतियों का माल्यार्पण व बैच लगा कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि रण विजय सिंह मुख्य विकास अधिकारी व विवेकानन्द दिव्य भारती के संरक्षक डॉ. सुबोध चंद्र शर्मा, अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह योगी , महामंत्री टीकम सिंह सेंगर व कोषाध्यक्ष अरविन्द अहलावत द्वारा संयुक्त रूप से अंगवस्त्र ओढ़ा कर व विवेकानंद की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.