कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल के सभागार में निदेशक अनिल कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को योग के कई आसन करवाएं। उन्होंने योग से होने वाले शारीरिक लाभ को बतलाते हुए सभी से नित्य योग-प्राणायाम करने की अपील किए। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में बच्चों को योगा दिवस के बारे विस्तारपूर्वक बतलाया गया। निदेशक अनिल ने कहा कि नित्य योग-प्राणायाम करने से हम सभी कई लाइलाज बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही पूरे दिन शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति के साथ काम कर सकते है। इस अवसर पर प्राचार्य राधेश्याम पंडित सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.