आदित्यपुर, नवम्बर 19 -- चांडिल। चांडिल मठिया मार्ग स्थित विवेकानंद केंद्र में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के द्वारा विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार एवं विधायक सविता महतो ने लोकार्पण किया। इस मौके पर राज्यपाल एवं विधायक ने अखिल भारतीय कन्याकुमारी के उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता भिड़े के द्वारा लिखित भारतीय संस्कृति पुस्तक का विमोचन किये। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह भवन केवल ईंट पत्थरों का ढांचा नहीं है यह सेवा संचार और समर्पण की भावना से निर्मित एक जीवंत प्रतीक है। यह वह स्थल है जहां से समाज परिवर्तन की धारा तैयार होती है। हमारे वेद, उपनिषद, गीता एवं शाश्वत ज्ञान पर आधारित रही है। विवेकानंद केंद्र का मूल उद्देश्य आध्यात्म पर आधारित मानव का निर्माण है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद...