अररिया, जनवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा स्वदेशी जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के संदेश से संबंधित नारे गूंजते रहे। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों भागकोहलिया,कीर्तनीया चौक,कस्टम ऑफिस,गोढ़ियारे चौक एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर से होकर पुन: विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन-पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का ...