बलिया, जनवरी 13 -- रसड़ा। बाबा रामदल राजेंद्र सिंह विधि महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के व्यवस्थापक शिवेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है, जो आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और सेवा भावना को सुदृढ़ करता है।कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर विजय शंकर, सुशील कुमार, शेर सिंह, भानु प्रताप सिंह, जनमेजय सिंह, भागवत त्रिपाठी, राजकुमार प्रजापति, शंभूनाथ सिंह, लक्ष्मी सिंह, प्रियंका यादव, करिश्मा आदि थे। संचालन राजकुमार प्रजापति व प...