सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को डुमरियागंज स्थित मंदिर चौराहे पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने नमन किया। इस दौरान रठैना के क्षेत्र पंचायत सदस्य सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए का संदेश दिया। यह संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने सामाजिक बुराइयों में शामिल अंधविश्वास और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाया। समानता और न्याय की बात की। भाजपा नेता अजय कुमार पांडेय व विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी यादें व उनके संदेश युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्...