पिथौरागढ़, अप्रैल 24 -- गंगोलीहाट। विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी रहे। उनका स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर जोशी ने बैच अलंकृत कर किया। हाइस्कूल व इंटर के टॉपर रहे नीतेश रौतेला, अनुराग रौतेला,अजय भट्ट,हिमांशु परगाई,आदर्श कुमार,सौम्या जोशी, सुहानी परगाई,कार्तिक रावल,मयंक मेहता,चंद्र प्रकाश उप्रेती,गौतम धानिक,कोमल गुरौ, तन्वी भट्ट व इंटरमीडिएट की वंदना रौतेला,मनीष खाती,भावेश भट्ट,शिवांग वर्मा,तनूजा भंडारी व हर्षित मेहरा की माता को सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष डांगी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक सुरेश जोशी व महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन आचार्य...