मथुरा, फरवरी 21 -- संस्कृति स्कूल आफ एग्रीकल्चर द्वारा एग्रीकल्चर ग्रेजुएट एवं पोस्टग्रेजुएट के लिए करियर के मौके विषयक एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञ वक्ता ने विद्यार्थियों को बताया कि कृषि क्षेत्र में स्नातक एवं परास्नातक की डिग्री लेने के बाद कैरियर के लिए कौन-कौन से मौके उपलब्ध हैं। इस उपयोगी कार्यक्रम के दौरान आईएसएबी, ग्रेटर नोएडा के संस्थापक सुरभ पांडे ने बताया कि आज के दौर में कृषि क्षेत्र में बहुत तेजी से बदलाव आ रहा है। कृषि क्षेत्र में नए-नए शोध और नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इन शोधों और प्रयोगों से कृषि में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र में काम करने एवं अपना कैरियर बनाने के अनेक मौके उपलब्ध हैं। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं मेडिटेशन से की। विशेषज्ञ वक्ता सुरभ पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.