मथुरा, नवम्बर 7 -- संस्कृति विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत संस्कृति स्कूल आफ योग एंड नेचरोपैथी द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय था, 'स्वस्थ महिला, सशक्त देश'। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज देश की उन्नति में महिलाओं की बराबर से भागीदारी है। महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो सशक्त होंगी और महिलाएं सशक्त होंगी तो देश भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महेश्वरी हास्पिटल मथुरा की निदेशक डा. अनुराधा महेश्वरी ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास की ओर हमें ध्यान देना होगा। विशेष रूप से महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का भी संतुष्टिपूर्ण जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति स्कूल आफ योग ...