मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में एकेडमिक काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है। विवि प्रशासन ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। एकेडमिक काउंसिल में 25 प्राचार्यों को सदस्य बनाया गया है, इनमें 20 अंगीभूत कॉलेज के और पांच संबद्ध कॉलेज के हैं। सभी को तीन वर्षों के लिए सदस्य बनाया गया है। विवि प्रशासन ने एकेडमिक काउंसिल की बैठक भी जल्द कराने की तैयारी शुरू कर दी है। विवि की तरफ से सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा गया है कि विवि प्रशासन जल्द ही सीनेट, सिंडिकेट और एकेडमिक काउंसिल की बैठक कराने जा रही है। सभी अधिकारी इस बैठक के लिए एजेंडा तैयार कर भेज दें। इसके अलावा सिंडिकेट की पिछली बैठक के पास प्रस्तावों का कंप्लायंस भी कराने को कहा गया है। बीआरएबीयू में हुई चार सिंडिकेट की बैठकों का अबतक कंप्लायंस नहीं हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.