हरिद्वार, जनवरी 16 -- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को नई दिशा देने के संकल्प के साथ नवनियुक्त कुलपति प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने शुक्रवार को विधिवत रूप से कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कुलपति कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक वातावरण के बीच प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार ने प्रो. रमाकांत पाण्डेय का स्वागत करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से कुलपति का कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बाद नवनियुक्त कुलपति ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ संवाद किया। प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.