पटना, जुलाई 5 -- पाटलिपुत्र विवि में शनिवार को नव नियुक्त कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्राचार्यों के साथ बैठक की। कुलपति ज्वॉइनिंग के साथ ही कार्यों में जुट गए हैं। विश्वविद्यालय में छह माह से अस्थायी कुलपति होने की वजह से कोई बैठक भी नहीं हुई। कई महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए थे। अब स्थायी कुलपति के आने के बाद एकबार फिर विवि ने गति पकड़ ली है। बैठक में सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन कॉलेज करें। संस्थान बड़ा होता है। संस्थान को बढ़ाने की जिम्मेवारी हम सभी की है। कॉलेजों के प्राचार्य अपने स्तर से विश्वविद्यालय के विकास में योगदान दें। कॉलेज का विकास होगा तो विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ेगी। विश्वविद्यालय के विकास से राज्य का नाम रोशन होगा। कॉलेजों की जो भी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.