आरा, अप्रैल 27 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के जीरो माइल स्थित न्यू कैंपस की जमीन पर मेडिकल कॉलेज के हो रहे निर्माण के मद्देनजर विवि की जमीन पर अवैध ढंग से नाला निर्माण की शिकायत पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। डीएम ने मामले के समाधान और निष्पादन को लेकर एसडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके बाद सदर एसडीओ ने विवि के प्रॉक्टर को पत्र जारी किया है। आगामी 29 अप्रैल को प्रॉक्टर और बीएमएसआईसीएल के प्रबंधक के साथ प्रशासन बैठक कर सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। मालूम हो कि अवैध निर्माण पर विवि ने आपत्ति जताते हुए नाला निर्माण को रोक दिया था। इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी। वहीं पूर्व सीनेटर अजय कुमार तिवारी मुनमुन ने भी डीएम को पत्र लिखा था। डीएम से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की थी। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.