मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू कर्मचारी संघ के बाद विवि का वोकेशनल कर्मचारी संघ भी आंदोलन की राह पर है। संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में बीते दिनों वीसी से लेकर सीसीडीसी तक को पत्र लिखा है। संघ के सचिव उज्ज्वल कुमार का कहना है कि हमारी कई मांगें हैं जिन पर अब तक विवि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है। बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का लंबे समय से स्वीकृत एवं रिक्त पड़े पद पर समायोजन नहीं किया गया है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के कर्मचारियों को भी विवि के दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के अनुरूप मिनिमम ग्रेड मिले। कर्मी की सेवा काल में मृत्यु होने पर अन्य लाभ के साथ अनुकंपा का भी लाभ दिया जाए। संघ का प्रतिनिधित्व विश्वविद्यालय कमेटी में हो। उनको भी ईपीएफ भविष्य निधि व चिकित्सा लाभ दिया जाए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.