मुंगेर, फरवरी 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने संकल्प 10 हजार पर नियुक्त 9 कर्मियों को विश्वविद्यालय से अब विभिन्न कॉलेजों में भेज दिया है। जिसके लिये विश्वविद्यालय ने गुरुवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कॉलेजों के सुचारू और कुशल प्रशासनिक संचालन को सुनिश्चित करने के लिये कुलपति द्वारा विचार-विमर्श के बाद संकल्प 10 हजार के अंतर्गत कार्यरत लिपिक, मंत्रालय कर्मियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक तैनात किया जाता है। उक्त सभी कर्मी 24 घंटे के अंदर अपने नये पदस्थापन कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिसके लिये इन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय से मुक्त किया जा रहा है। विदित हो कि विश्वविद्यालय द्वारा संकल्प 10 हजार पर इन कर्मियों क...