बलिया, दिसम्बर 3 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्र सूरज यादव ने जयपुर (राजस्थान) में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम-2025 में 20 किमी पैदल चाल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक होनी है। सूरज ने इस उपलब्धि से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। अंतर महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के बाद ऑल इंडिया खेल में छठां स्थान प्राप्त करने के बाद सूरज का चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए हुआ था। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुलसचिव एसएल पाल, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, चीफ प्राक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ अजय कुमार चौबे, विवि क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.