मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू की वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों की नजर है। इस मामले में केंद्रीय आईबी की टीम मंगलवार को विवि पहुंची और अधिकारियों से मिली। टीम को आशंका थी कि जुलाई महीने में बीआरएबीयू की वेबसाइट हैक कर ली गई थी और विवि के डाटा से छेड़छाड़ की गई थी। आईबी की टीम ने इस सिलसिले में विवि के कुछ कर्मियों से भी जानकारी ली। करीब दो घंटे तक आईबी की टीम विवि में रही। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा का कहना है कि आईबी की टीम अपनी आशंका के आधार पर वेबसाइट की जांच करने आई थी। आईबी अभी जांच कर ही रही है। बीआरएबीयू में कुछ साल पहले भी वेबसाइट हैक हो गई थी। इस मामले में विवि के ही कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आईबी को शक है कि विवि की वेबसाइट हैक कर फर्जी डिग्रियां तैयार की जा रही हैं और उसे देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.