मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू समेत सभी विवि की वेबसाइट पर कालेजों और पीजी विभाग के चलने वाली कक्षा का विवरण अपलोड किया जाएगा। लोकभवन ने इसका निर्देश सभी विवि को पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले राज्यपाल ने सभी विवि के कुलपति के साथ बैठक में इसका निर्देश दिया था। सभी विवि को टीचिंग शेड्यूल, परीक्षा कार्यक्रम, संकाय वार संचालित वर्गों की विवरणी, किस शिक्षक ने क्या पढ़ाया और वार्षिक परीक्षा कैलेंडर अपलोड करना है। लोकभवन ने सभी विवि को 15 दिनों में वेबसाइट पर इन चीजों को डालने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...