सिद्धार्थ, अक्टूबर 10 -- सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने रैली निकाली गई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम महिला सुरक्षा व स्वावलंबन की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस तरह के आयोजन बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अनिवार्य हैं। रैली में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत निर्धारित लक्ष्यों का प्रचार- प्रसार करते हुए महिला सुरक्षा, महिला सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित नारे लगाए तथा महिलाओं का सम्मान करने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. रक्षा, डॉ. प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी, डॉ. स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.