मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- गीता ज्ञान प्रचार प्रसार समिति के तत्वावधान में एकादशी के मौके पर शुक्रवार की शाम होली पब्लिक स्कूल में गीता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र त्रिपाठी व संस्थाध्यक्ष भारत भूषण के नेतृत्व में गीता के 13वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया गया। मंगलाचरण एवं हरिकीर्तन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवदत्त दुबे व संचालन विनोद माहेश्वरी ने किया। पूर्व प्रधानाचार्य सत्यसेवक मिश्र ने गीता के 13वें अध्याय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर रूपी क्षेत्र में परमात्मा ही क्षेत्रज्ञ है, वही भर्ता, भोक्ता और शुद्ध परमात्मा है, जिसे ध्यानयोग, ज्ञानयोग और कर्मयोग से प्राप्त किया जा सकता है। जगदीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि गीता मनुष्य को शुद्ध कर्मों के माध्यम से देवी प्रकृति के उत्थान का मार्ग दिख...