मुरादाबाद, जून 17 -- विवाह समारोह से ई-रिक्शा पर सवार जा रहे एक परिवार को गश्त पर निकली जसपुर पुलिस की कार ने टक्कर मार दी, जिससे ई- रिक्शा चालक समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस कर्मियों ने उठाकर उपचार के लिए भर्ती करवाया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर के मुहल्ला फतहउल्ला गंज निवासी मो.यूसूफ अपनी पत्नी हसीना, पुत्रवधु फिरदौस,पुत्र मो. अली, पौत्र अलफैज के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर जसपुर अपने रिश्तेदार की शादी में शरीक होने आये थे। ई रिक्शा इसी मोहल्ला का विजय नरेश चला रहा था। शादी जसपुर के मोहल्ला नईबस्ती स्थित रहमानिया मैरिज हॉल में थी। बताते है कि देर रात करीब 12 बजे सभी लोग खाना खाकर ई-रिक्शा से ही ठाकुरद्वारा घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा जब खेड़ा गांव के निकट पहुंचा, तो गश्त के लिए निकली जसपुर पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.