नई दिल्ली, फरवरी 11 -- सनातन धर्म में गाय का स्थान काफी महत्वपूर्ण माना गया है। साथ ही इसकी सेवा करना धर्म का पालन कहलता है। कहते हैं कि गाय की सेवा करना एक पवित्र कार्य है। इससे पुण्य, समृद्धि और जीवन में पॉजिटिव एनर्जी की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। ऐसे में इसको खिलाने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, कुछ खास दिनों में विशेष चीजें खिलाने से कई ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम होता है। इतना ही नहीं शादी-विवाह में आ रही अड़चने भी दूर होती है। चलिए आज जानते हैं कि गाय को क्या खिलाना चाहिए। गाय की सेवा का महत्वगाय को पृथ्वी तत्व का प्रतीक माना जाता है। ये हमें दूध, गोबर और गौमूत्र, जो औषधीय के लिए उपयोगी है, जैसे महत्वपूर्ण चीजें देती है। इसलिए उसकी सेवा को पवित्र कर्तव्य समझा जाता है...