कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल ने सोमवार को विवाह पंचमी पर अपना 82वां वार्षिक महोत्सव मनाया। यहां भव्य राम बारात निकाली गयी। त्रेता युग में श्री राम का विवाह, विवाह पंचमी की तिथि में ही हुआ था। इसी परंपरा का निर्वाह प्रतिवर्ष किया जाता है। राम बारात में फूलों से सजे रथ में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण जानकी जी का विग्रह विराजमान कराया गया था। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष तिथि के दिन निकाली गई बारात में पहले विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। अजय गौड़ ने राम बारात का शुभारम्भ किया। राम बारात में ढोल ताशे थे। सर्वप्रथम गणेश जी का रथ, कुल गुरु वशिष्ठ जी बग्घी में, राम लक्ष्मण जानकी की झांकी, डोली में भगवान शालीग्राम व तुलसा जी और मुख्य रथ में राम लक्ष्मण जानकी जी का विग्रह था। ऐसा लगता है जैसे संसार की शादी है...