मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- विवाह का दबाव बनाकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने व दुष्कर्म का प्रयास करने सहित आरोपी की बहन द्वारा इंस्टाग्राम पर गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने दोनों भाई बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया की बीते 24 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहका फुसलाकर ले गया था जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम करने की कोशिश की व विवाह का दबाव बनाया पीड़िता के द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने छेड़छाड़ की आरोपी ने उसके इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर जबरदस्ती शादी की धमकी भी दी।पीड़िता ने परिजनों को यह बात बताई बदनामी के भय से पीड़िता के परिजनो ने बात को छिपाई किन्तु आरोपी लगातार मैसेज कर बदनाम करने लगा और भगा ले जाने की धमक...