कानपुर, अक्टूबर 9 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के तहत अंग्रेजी विभाग की ओर से नाटक, संगीत और कला एक समग्र दृष्टिकोण विषय पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन का शुभारंभ पद्मश्री प्रो. भारत गुप्त एवं उनकी पत्नी युक्ति गुप्त ने किया। कार्यशाला में छात्रों ने सारा आकाश नाटक का मंचन किया। जिसका निर्देशन बीए ऑनर्स की छात्रा अक्षिता सचान ने किया। नाटक विवाहित महिलाओं के ससुराल में शोषण जैसे समकालीन सामाजिक मुद्दे पर आधारित था। छात्रों ने संदेश दिया कि लड़कियां भी परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें विवाहोपरांत सशक्त किया जाना चाहिए, न कि उपेक्षित। इसके बाद छात्रों ने शायलॉक (श्रिया शर्मा), लेडी मैकबेथ (सामिया राशिद), हैमलेट (जिया अरोरा), कर्ण (पार्थ सारथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.