पाकुड़, फरवरी 8 -- महेशपुर, एक संवाददाता। रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव के एक 33 वर्षीय विवाहित महिला को गांव के ही राजू शेख के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते तीन फरवरी की है। घटना को लेकर महिला के पति ने रद्दीपुर ओपी में आवेदन देकर नामजद आरोपित राजू शेख के खिलाफ उसके पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वह वाहन का चालक है। घटना के दिन सुबह 4:30 बजे उसके स्वजनों से पता चला कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी पत्नी को नामजद आरोपित भाग ले गया है। पुलिस वादी के आवेदन के आधार पर थाना में मामला दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...