बिहारशरीफ, मई 23 -- फोटो : शेखपुरा03-शेखपुरा वन स्टॉप सेंटर में महिला को सुलहनामा देकर विदा करतीं अधिकारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां पति द्वारा प्रताड़ित महिलाओं का घर बसाने का कार्य किया जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार को देखने को मिला। बरबीघा थाना क्षेत्र के रमनु बिगहा गांव निवासी शैलेन्द्र पासवान की पत्नी सरिता देवी के टूटे घर को वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक अमृता दयाल ने समझा-बुझाकर बसा दिया। पीड़िता सरिता देवी को पति के साथ ससुराल विदा किया। सरिता की शादी 15 वर्ष पूर्व शैलेन्द्र के साथ हुयी थी। दोनों के दाम्पत्य जीवन से चार बच्चे भी हुए। बाद में शैलेन्द्र ने दूसरी महिला प्रियंका देवी से ब्याह रचा लिया। इसके बाद पहली पत्नी सरिता को मारपीट कर घर से निका...