बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने महिला के साथ दहेज के लिए मारपीट व छेड़खानी की घटना में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी अप्रैल 2024 में राजेन्द्र के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके पिता से दो लाख रुपये दहेज की मांग की थी। लेकिन उन्होंने दहेज देने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर ससुरालियों ने दहेज के लिए मारापीटा व अपशब्द कहा। दस नवंबर को ससुर व पति द्वारा सास को कहीं छोड़कर उसे दिल्ली लेकर चले गए। आरोप लगाया है कि दिल्ली में ससुर रामजियावन मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जब इसकी जानकारी पति को दिया तो उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। आरोप है कि ससुर व पति ने दस दिसंबर को बुरी तरह पिटाई की। पुलिस के पति, ससुर व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्...