रुडकी, जनवरी 15 -- लक्सर। मुकरपुर, लक्सर की रीता देवी ने पुलिस से शिकायत की कि 2018 में उसकी शादी बुग्गावाला के बनवाला गांव निवासी सूरज से हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल तभी से दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 2025 में उसे जुड़वा बच्चे हुए, फिर भी वे उसको परेशान करते रहे। तभी बीमारी से उसके पति की मौत हो गई। इसके तुरंत बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। साथ ही उसके दो बच्चों में से बेटे को रख लिया, जबकि बेटी उसके साथ मुकरपुर में रह रही है। पुलिस उसकी सास अनिता, ससुर स्वराज, ननद सोनम, ननदोई विपिन, बुआ कुसुम, फूफा सुरेन्द्र, बुआ सोनी व चाची ज्योति, पूनम, राजबाला उर्फ मिन्टो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...