संभल, जनवरी 26 -- थाना क्षेत्र के गांव दबोई खुर्द निवासी साबिर हुसैन की बेटी सना फातिमा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि मेरी शादी 5 वर्ष पूर्व थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर करेड़ा निवासी नदीम उर्फ़ सरफराज पुत्र लियाकत के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही नदीम व उसके परिजन ताने व गाली-गलौज करते थे। 4 जनवरी को सना अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी उसका पति नदीम आया और उसको गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो गया। तलाक व जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने यह बात पिता को बताई। उसके बाद पिता बेटी के साथ थाने पहुंचा और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति नदी...