रांची, फरवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। लोअर चुटिया की रहने वाली विवाहिता का एमएम वीडियो बनाकर उसे वायरल किया गया है। आरोप मांडर निवासी नवल साहू और मिलोनी बाजरा पर लगा है। इस संबंध में विवाहिता ने नवल साहु और मिलोनी के खिलाफ चुटिया थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार हैं और उनका इलाज रिनपास में चल रहा है। इसी दौरान नवल से उनकी दोस्ती हुई। नवल ने उन्हे वीडियो कॉल किया और अश्लील वीडिया बना लिया। इसके बाद उनकी गोतनी मिलोनी ने वह वीडियो उसे शेयर कर उसे सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने लगी। आरोपी नवल से जब वीडियो के बारे में वह पूछी तो उसने बताया कि उसे मिलोनी ने ही बनाने को कहा था। जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.