सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- विवाहिता के साथ देवर ने अपने अन्य साथियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जब पीड़िता ने अपने पति और ससुर से शिकायत की तो उल्टा विवाहिता को चुप रहने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं कार्रवाई करने की बात कहने पर विवाहिता को ज़हर खिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मायके पक्ष ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नगला झंडा निवासी युवती की शादी डेढ़ साल पूर्व कोतवाली बेहट के गांव चिम्माबांस में हुई थी। आरोप है कि विवाहिता अपनी ससुराल में घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका देवर, नंदोई और पति का फूफा उसके घर आए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसका पति और ससुर घर आए तो उसने उन्हें पूरी घटना बताई, लेकिन पति और ससुर ने उसे चुप रहने की धमकी दी। जब पीड़िता ने कहा कि वह दुष्कर्म करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.