बाराबंकी, जून 21 -- त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में सो रही विवाहिता से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने केस दर्ज कराया। लोनीकटरा थाना निवासी एक विवाहिता का पति शुक्रवार को रिश्तेदारी में गया था। घर में विवाहिता अकेली थी। रात में गांव का रामदयाल घर में घुस आया। आरोप है कि उसने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.