अररिया, फरवरी 13 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक चार वर्षीय बच्चे के साथ विवाहिता के अपहरण करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अपहृता की सास ने पलासी थाना में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। नामजदों में आमगाछी राहुल कुमार यादव, परमानंद यादव, संचालन यादव, जनार्दन यादव, चंदन यादव, सचिन कुमार यादव, सूरज यादव आमगाछी वार्ड नंबर 10 शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में अपहृता की सास ने कहा कि 09 फरवरी को अपनी बहु व दो पोते के साथ समय करीब सात बजे उत्तरवाहिनी मेला देखकर घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में अपने घर से पूरब मरीया धार पुल के समीप पहुंचे तो पूर्व से घात लगाए हुए नामजद लोगों ने मेरी बहु व चार वर्षीय पोता का अपहरण कर बाइक में जबरन बैठाकर लेकर चला गया। वहीं मेरी बहु के साथ 40 भर चांदी व दो आना सोना का जेवरा...