फरीदाबाद, दिसम्बर 1 -- फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की सोना कॉलोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि ससुराल के लोग महिला को मायके से दहेज लाने के लिए परेशान कर रहे थे। पल्ला थाना पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर पति और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की डेयरी विहार निवासी ऊषा ने अपनी बेटी 25 वर्षीय शालिनी की शादी सेक्टर-91 की सोना कॉलोनी निवासी विकास के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से विवाहिता के साथ दहेज की मांग के लिए मारपीट की जा रही थी। बीते माह 29 नवंबर को विवाहिता का पति ड्यूटी पर गया था। बच्चे स्कूल गए थे। जब बच्चे स्कूल से आए तो पता चला कि महिला फंदे पर लटकी हुई है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जयकर्ण ने बताया कि घटना वाले दिन महिला की शादी की ...