लखनऊ, नवम्बर 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। शेख हबीबपुर, ठाकुरगंज निवासी अफसाना ने पति अब्दुल समद, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और अन्य पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी बच्ची को बेच कर रुपए वसूलने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, पीड़िता का विवाह 2 दिसंबर 2023 को अब्दुल समद से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले और दहेज लाने के लिए अफसाना का उत्पीड़न करने लगे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका जेठ अब्दुल अहद उस पर गलत नजर रखता था और उसके पति को बताने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता के मुताबिक, 2 दिसं...