लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ। आलमबाग की एक महिला को ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ना के साथ ही स्पा में काम करने को भी मजबूर कर रहे हैं। पीड़िता ने मारपीट व भूखा रखने का भी आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र की एक विवाहिता का आरोप है कि चार माह पूर्व उसकी शादी आखिल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही उसे स्पा के काम में करने का दबाव डालते हैं। जब उसने विरोध किया तो उसको और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि यह लोग उसे भूखा प्यासा रखकर पीटते हैं। इस संबंध में पीड़िता ने पति, ननद, ननदोई, जेठ व सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.