शामली, दिसम्बर 3 -- दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तेज़ाब फेंककर हत्या का प्रयास और तीन तलाक देने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। कैराना क्षेत्र की रहने वाली सहरीन नामक महिला ने अपने पति मुजाहिर पुत्र जाहिद और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर गैंगबंदी कर गंभीर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता सहरीन का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। मायके वालों ने लगभग 15 लाख रुपये, प्लेटिना बाइक, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दहेज में दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसके पति मुजाहिर, सास सजीला, ससुर जाहिद और जेठ शाहिद दहेज से खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही एक चारपहिया वाहन तथा एक प्लॉट की अतिरिक्त मांग करते रहे। आरोप है कि उत्पीड़न बढ़ता गया और मजबूरी में उसके भाई ने उसके पति को 50 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.