देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया। सलेमपुर उपनगर की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में केस दर्ज कराया है। महिला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जनपद की रहने वाली एक युवती की शादी 2020 में सलेमपुर उपनगर में दिलीप पांडेय के साथ हुई थी। आरोप है कि जब से वह अपने ससुराल गई, तभी से ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते और बेरहमी से पिटाई करते। अब मारपीट कर घर से निकाल दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...