अयोध्या, फरवरी 7 -- अयोध्या। इनातनगर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने क्षेत्र के ही मुकीमपुर गांव निवासी विवाहित शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर इनायतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरु कर दी है। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता का आरोप है मुकीमपुर गांव निवासी रामऔतार ने उसे अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया व दुष्कर्म किया। यह बात सार्वजनिक करने का वास्ता देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। बुधवार को फिर से अपने घर बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जाति सूचक गालियां दी और मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.