बेगुसराय, मई 2 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की नरहरिपुर पंचायत के नवटोल गांव में एक विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पहचान नवटोल गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी सुरेश पासवान की 22 वर्षीया पुत्री क्रांति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि क्रांति घर में अकेली थी। वृहस्पतिवार की सुबह देर तक वह घर से नहीं निकली तो आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा तो वह अपने दुपट्टा से फंदा लगायी हुई थी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बेगूसराय भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के जोकिया गांव निवासी गौतम पासवान से हुई थी। पति से विवाद के कारण वह मायके में ही रह रही थी। सुरेश पासवान क...