श्रावस्ती, सितम्बर 5 -- जमुनहा,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत फत्तेहपुर बनगई के गड़रियन पुरवा में 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गड़रियनपुरवा निवासी सोना (24) पत्नी राजू गुप्ता ने घर के अंदर बड़ेर में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के समय घर के लोग बाहर थे। किसी बच्चे ने शव लटकता देख ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने सोना को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना पर जमुनहा चौकी प्रभारी योगेंद्र बाबू अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी। वहीं मृतका की तीन वर्षीय बेटी है। मायके पक्ष के अनुसार सोना का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व नेपाल राष्ट्र के जनपद बांके के थाना भगवानपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.