मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप हैकि शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे वह घर पर अकेली थी। पति गांव में किसी काम से गए थे। वह पति के इंतजार में घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोसी अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म व जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे पति और भतीजे ने बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया। हमला करने के बाद भाग निकला। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.