रुडकी, अप्रैल 6 -- रुड़की न्यायालय में तारीख पर आई महिला के साथ पति व एक अन्य व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। पीड़िता ने पति व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली सिविल लाइंस के मोहल्ला माहिग्रान बंधा रोड निवासी शाईस्ता पत्नी जलालुदीन ने तहरीर में बताया कि उसका अपने पति के साथ घरेलू हिंसा का मुकदमा चल रहा है। 18 फरवरी को रुड़की कोर्ट में तारीख पर आई थी। आरोप लगाया कि जब वह अपनी माता के साथ घर लौट रही थी तो पति ने अन्य साथी के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने रविवार को गंगनहर कोतवाली में पति व एक अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.