बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- एक विवाहिता ने अपने पति को उसकी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पीड़िता के विरोध करने पर मारपीट कर हत्या की धमकी दी गई। बाद में पीड़िता को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए ससुराल से निकाल दिया गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव काजमपुर देवली निवासी पीड़िता विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 9 फरवरी 2025 को उसका निकाह दिल्ली के युवक के साथ हुआ था। निकाह में उसके पिता ने करीब 15 लाख रुपये खर्च करते हुए पर्याप्त दान-दहेज दिया था, किंतु उससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये नगद और एक कार की मांग करते हुए पीड़िता विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता को कई-कई दिन तक भूखा रखा जाता था। कई बार उसे मारपीट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.