मुरादाबाद, फरवरी 14 -- थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दहेज की मांग करने एवं मांग पूरी न करने पर देवर और ननदोई के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । थाना टांडा के गांव महुआ खेड़ा निवासी विवाहित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पिता ने उनकी शादी 9 दिसंबर 2025 को अब्दुल कादिर पुत्र हनीफ के साथ की थी, पिता ने निकाह में खूब दहेज भी दिया लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग करते चले आ रहे थे, विवाहिता ने अपने देवर अब्दुल कादिर और ननदोई नदीम के खिलाफ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति हाशिम, देवर अब्दुल कादिर, सुसर हनीफ, शाहीन, फैज बी, बाबू, नदीम, आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...